
नपं चुनाव: वार्ड सात में नली गली की सफाई प्रमुख मुद्दा
लातेहार: 23 फरवरी को लातेहार नगर पंचायत के लिए वोटर मतदान करेंगे। उससे पहले चुनाव मैदान में खड़े हुए प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।वार्ड सात के निवासी मन्टू राम, रानी देवी, राहुल कुमार आदि ने बताया कि इस इलाके में जल जमाव बहुत बड़ी समस्या है।बरसात के मौसम में जल जमाव और जल निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने से काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। सकेंद्र पासवान के घर से रामजी राम के घर तक हमेशा जल जमाव रहता है, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बार जो प्रत्याशी गुदमुआ ढोडा पर छलका का निर्माण करवाएगा उसे ही हम अपना मत देंगें।निवर्तमान वार्ड पार्षद बेबी देवी ने कहा कि उनके कार्यकाल में वार्ड सात में काफी विकास कार्य हुए हैं। तीव्र गति से गलियों मे सड़कों का निर्माण कराया, स्ट्रीट लाईटें लगवाई, नालियों का निर्माण करवाया, पर कुछ ऐसे कार्य रह गए जिसे वार्ड सात की जनता इस बार अपना आर्शीवाद देती है तो पूरा करवाने का प्रयास करूंगी। सबसे पहले सकेंद्र पासवान के घर के पास छलका का निर्माण करवाउंगी।वहीं मनोज कुमार दास का कहना है कि इस वार्ड में एक इमानदार उम्मीदवार के रूप में मैं कार्य करूंगा। नालियों का निर्माण मेरी प्राथमिकता रहेगी। वार्ड सात में रोजाना साफ सफाई करवाउंगा। इस वार्ड को नगर पंचायत लातेहार के अग्रणी वार्ड बनाने का कार्य करूंगा।तीसरे प्रत्याशी योगेश्वर राम का कहना है की यदि इस क्षेत्र की जनता उन्हें अपना वार्ड पार्षद के रूप में चुनने का कार्य करती है तो उन्हें किसी काम के लिए मेरे पास आने की आवश्यकता नहीं मैं उनके पास जाउंगा। इस वार्ड की जनता की समस्यओं के समाधान के लिए 24 घंटे सातो दिन सुलभ उपलब्ध रहूंगा।वहीं भूनेश्वर राम का कहना है कि समाज सेवा करूंगा, वार्ड पार्षद को कोई फंड नहीं मिलते जिसके चलते मैं यहां की जनता को कोई वादा नहीं करूंगा।केवल यही कहूंगा समाज सेवा करूंगा।
कौन कौन है उम्मीदवार और उनका चुनाव चिन्ह
वार्ड संख्या 7 से बेबी देवी अलमारी, भुनेश्वर राम बेबी वॉकर, मनोज कुमार दास बल्ला, योगेश्वर राम मोतियों का हार ।
वोटरों की संख्या
बुथ संख्या एक में पुरूषों की संख्या : 408बुथ संख्या एक में महिलाओं की संख्या: 427बुथ संख्या दो में पुरूषों की संख्या: 424 बुथ संख्या दो में महिलाओं की संख्या : 241
कुल वोटरों की संख्या: 1700 है।





