राजद समर्थित प्रत्याशी मिलयानी कुजूर को समाजवादी पार्टी का मिला समर्थन

लातेहार:नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। अध्यक्ष पद की राजद समर्थित प्रत्याशी मिलयानी कुजूर के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने औपचारिक घोषणा करते हुए अपना पूरा सहयोग देने का ऐलान किया। इस अवसर पर होटल हिल्स में संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें दोनों दलों के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि पार्टी ने जनहित,सामाजिक न्याय और स्थानीय विकास को प्राथमिकता देते हुए राजद समर्थित प्रत्याशी मिलयानी कुजूर को समर्थन देने का निर्णय लिया है।उन्होंने बताया कि सुबह से ही डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और पार्टी उनके जीत के लिए पूरी मजबूती से मैदान में उतर चुकी है।यह चुनाव केवल एक पद का नहीं, बल्कि शहर के समग्र विकास और आम जनता की आवाज को सशक्त बनाने का चुनाव है।समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव मुस्तफा अंसारी ने कहा कि राजद समर्थित प्रत्याशी मिलयानी कुजूर जमीनी स्तर की मजबूत और संघर्षशील उम्मीदवार हैं।इस मौके पर राजद प्रदेश सचिव रंजित यादव, गोविंद बेदिया,राजद प्रदेश सचिव मोहर सिंह यादव, राजद युवा अध्यक्ष दीपक यादव ,संतोष यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!