पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की उपस्थिति में मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने जारी किया संकल्प पत्र : 5 साल – 10 निश्चय

Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने मंगलवार को रेड़मा स्थित अपने आवास पर अपना संकल्प पत्र जारी किया। मौके पर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, पलामू जिला कांग्रेस की अध्यक्ष विमला कुमारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीनानाथ तिवारी, कैसर जावेद, शत्रुघन कुमार शत्रु सहित कई बड़े नेता मौजूद थे। उन्होंने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि चौधराना बाजार शुल्क में सुधार किया जाएगा। चौधराना की दर ₹4 लागू किया जाएगा तथा पूर्व में किए गए शुल्क का समायोजन किया जाएगा।

खासमहल की भूमि को फ्री होल्ड किया जाएगा। इसके लिए लंबित समस्याओं का समाधान कर नागरिकों को पूर्ण स्वामित्व अधिकार दिलाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में शुद्ध पेयजल हर घर तक पहुंचाया जाएगा। वैज्ञानिक वाटर सप्लाई मास्टर प्लान लागू कर हर वार्ड में स्वच्छ और पर्याप्त जल उपलब्ध कराया जाएगा।

सीवरेज एवं ड्रेनेज सुधार को प्राथमिकता दी जाएगी। नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि जल जमाव से मुक्ति दिलाई जाएगी। एकीकृत ड्रेनेज नेटवर्क और आधुनिक ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा। नम्रता त्रिपाठी ने दोहरी टैक्स से राहत दिलाने का निश्चय लिया है। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में नए क्षेत्रों को डबल टैक्स से मुक्ति और पहले सुविधा फिर कर सिद्धांत को लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन का निश्चय किया गया है। नम्रता त्रिपाठी ने कहा की डोर टू डोर संग्रहण, गीला सूखा पृथक्करण और प्रोसेसिंग प्लान विकसित किया जाएगा। साथ ही स्ट्रीट लाइट और शहर की सुरक्षा मजबूत किया जाएगा।

कहा कि हर गली मोहल्ला में स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही 1000 नए वेंडर जोन बनाने का निश्चय किया गया है। कहा की स्ट्रीट वेंडर के लिए संगठित, सुरक्षित और कानूनी व्यापार क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि स्वास्थ्य सामुदायिक भवन एवं धार्मिक स्थलों के विकास का निश्चय किया गया है। इसके लिए हर वार्ड में आधुनिक सामुदायिक भवन, घाट स्मशान विकास और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क, ट्रैफिक और आधारभूत संरचना का विकास किया जाएगा। इसके लिए कोयल नदी के दोनों तरफ 100 फीट सड़क का निर्माण होगा और गार्डवाल बनाया जाएगा। साथ ही अनेकों फ्लावर और सभी वार्ड में पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा।

 

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!