अज्ञात चोरों ने श्री इंटरप्राइजेज का शटर तोड़कर की नकद की चोरी

Latehar: बारियातु प्रखण्ड मुख्यालय के निकट फुलसु रोड मुरगा बजार के समीप स्थित श्री इंटर प्राइजेस में बिते रात अज्ञात चोरो ने सेटर तोड़कर ड्रावर में रखे साढे अठारह हजार रूपये नकद की चोरी कर ली.श्री इंटरप्राइजेज के प्रो. उज्वल सिंह ग्राम डाढा निवासी ने बताया कि किसी ग्राहक से उन्हें पैसे प्राप्त हुए थे , पैसे लेवर को पेमेंट करना था इस लिये वे दुकान के ड्रावर मे पैसे रख कर चले गए, सुबह जब आकर दुकान खोले तो देखा दुकान का पिछे का शटर टुटा हुआ था। ड्रावर में रखे फाईल व दस्तावेज बिखरे हुए थे,ड्रावर में रखा अठारह हजार पांच सौ रुपए गायब थे.तत्काल घटना की सुचना थाना को दी गई. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व अग्रेतर कारवाई में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!