मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी के पक्ष में जबरदस्त लहर : विकास दुबे

Palamu : पलामू के चर्चित समाजसेवी विकास दुबे बुधवार को मेयर पद के प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने नम्रता त्रिपाठी के साथ सघन चुनावी दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे मेदनीनगर नगर निगम क्षेत्र में मेयर पद के योग्य, कर्मठ और युवा प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी के पक्ष में जबरदस्त लहर चल रहा है। यहां के मतदाताओं ने इस बार भारी मतों से नम्रता त्रिपाठी को विजय माला पहनने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्ड के लोगों का यही कहना है, अबकी बार नम्रता त्रिपाठी। विकास दुबे ने कहा कि मेदनीनगर का पिछले 50 वर्षों के दौरान कोई विकास नहीं हुआ है। यहां जो भी नगरपालिका के अध्यक्ष और निगम के मेयर बने, सभी ने सिर्फ अपना विकास किया। आज भी निगम क्षेत्र के सभी सड़कों का हाल बेहाल है। बरसात के दिनों में निगम क्षेत्र तालाब नहीं बल्कि नदी बन जाता है। यहां जाम से हर दिन लोगों को जूझना पड़ता है। रात में बिजली नहीं रहने पर पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है। विकास दुबे ने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा। नम्रता त्रिपाठी को यहां की जनता ने अगर भरपूर समर्थन दिया तो मेदिनीनगर नगर निगम देश का श्रेष्ठ निगम होगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!