मेयर प्रत्याशी मीना गुप्ता ने भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर को समर्थन देने की घोषणा की
मेयर प्रत्याशी मीना देवी ने भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर को समर्थन देने की घोषणा की
Palamu : पुर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पुर्व राज्यपाल रघुवर दास की सभा में मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी मीना गुप्ता ने भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर को समर्थन देने की घोषणा की।

बता दें कि गुरुवार की सुबह 9.30 बजे पूर्व सीएम रघुवर दास का चैनपुर में मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के पक्ष में सभा का आयोजन किया गया था। इसी सभा में मीना गुप्ता ने अरुणा शंकर को अपना जन समर्थन देते हुए और पार्टी के हित को सर्वोपरि मानते हुए अपना महत्वपूर्ण समर्थकों के साथ अपना समर्थन दिया।




