हार के डर से नहीं कराए गए दल गत चुनाव : प्रतुलनाथ शाहदेव

लातेहार: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने आरोप लगाया कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने नगर निकाय चुनाव में हार के डर से दलगत आधार पर चुनाव नहीं कराया। गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह के चुनावी कार्यालय में प्रेसवार्ता को करते हुए उन्होंने कहा कि यदि दलगत चुनाव होते तो राज्य की 80 प्रतिशत से अधिक सीटों पर भाजपा की जीत होती। उन्होंने कहा कि पिछले दो चुनाव ईवीएम से कराए गए थे, जबकि इस बार बैलेट पेपर से मतदान कराया जा रहा है, जिससे गड़बड़ी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।शाहदेव ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार दस हजार करोड़ रुपये के खर्च का हिसाब नहीं दे पा रही है। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं तथा मुख्यमंत्री के करीबी जेल जा चुके हैं।उन्होंने महेश सिंह को युवा, कर्मठ और राष्ट्रवादी उम्मीदवार बताते हुए उन्हें विजयी बनाने की अपील की। कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में होल्डिंग टैक्स कम या समाप्त करना शामिल है। वहीं महेश सिंह ने कहा कि जनता ने अवसर दिया तो वे घोषणा पत्र के सभी वादे पूरे कर लातेहार को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाएंगे।मौके पर भाजपा प्रदेश परिषद सदस्‍य राजधनी प्रसाद यादव जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव, पूर्व जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह, जिला उपाध्‍यक्ष सह चुनाव संयोजक राकेश दुबे, लोजपा के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद, भाजपा नगर अध्‍यक्ष विवेक चंद्रवंशी सहित भाजपा और सहयोगी दलों के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!