अमित चंदेल ने बिहार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से किया शिष्टाचार मुलाकात
Palamu : रांची सेमफोर्ड हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर सह भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो के राज्य सचिव अमित चंदेल पलामू पहुंचे। बिहार सरकार के मंत्री डॉक्टर प्रमोद चंद्रवंशी से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। मालूम हो कि बिहार के मंत्री डॉक्टर प्रमोद चंद्रवंशी गुरुवार की शाम रामनवमी पूजा कमेटी के जनरल अध्यक्ष जुगल किशोर चंद्रवंशी के यहां पहुंचे थे। उन्हीं के घर पर चंद्रवंशी समाज के अन्य लोगों ने मंत्री डॉक्टर प्रमोद चंद्रवंशी से शिष्टाचार मुलाकात किया।

मौके पर अक्षय चंद्रवंशी,पूर्व जिला परिषद सदस्य शैलेंद्र कुमार शैलू,चंद्रवंशी समाज के जिला अध्यक्ष विक्की चंद्रवंशी सहित अन्य चंद्रवंशी समाज के लोग मौजूद थे।




