मैं जयाप्रदा 21 को आ रही हूं मेदिनीनगर, मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर को विजई भव दिलवाने

फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरूणा शंकर के लिए करेंगी रोड शो और जनसभा

Palamu : फिल्म अभिनेत्री, पूर्व सांसद एवं भाजपा नेत्री जयाप्रदा 21 फरवरी शनिवार को पलामू के मेदिनीनगर आएंगी। मेदिनीनगर नगर निगम से भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरूणा शंकर के लिए चैनपुर में रोड शो और शिवाजी मैदान में जनसभा करेंगी। जयाप्रदा का इस सिलसिले में गुरुवार को वीडियो सामने आया। उन्होंने इसके माध्यम से पलामू के मेदिनीनगर आने की जानकारी दी।

जयाप्रदा के मेदिनीनगर आगमन को लेकर भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी अरूणा शंकर एवं उनकी पूरी टीम तत्परता से लग गयी है। शिवाजी मैदान में जनसभा के लिए मंच तैयार किया जा रहा है।

बता दें कि जया प्रदा एक दिग्गज भारतीय फिल्म अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने 1970-90 के दशक में तेलुगु और हिंदी सिनेमा में राज किया। उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है और कई फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। ‘शराबी’ और ‘तोहफा’ उनकी प्रमुख हिंदी फिल्में हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!