महापौर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने की शहर के चौधरना बाजार में जन सभा
निगम के प्रथम बोर्ड की बैठक में ही चौधरना बाजार के दुकानों का किराया 6 रूपये से घटाकर 4 रूपये प्रति वर्गफ़ीट किया जायेगा : अरुणा शंकर

Palamu: महापौर प्रत्याशी श्रीमती अरुणा शंकर ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत मेदिनीनगर शहर के चौधरना बाजार में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। सम्बोधन के क्रम में उन्होंने कहा कि जब मैं वर्ष 2018-19 में महापौर बनकर आई थी उसे समय मुझे चौधराना बाजार का पूरा समर्थन मिला था।आज उसी प्यार स्नेह और समर्थन के लिए पूरे व्यवसाई भाइयों को दिल से आभार व्यक्त करती हूं। कहा कि चुंकि मैं भी एक व्यवसायी हुँ और आप सभी के भावनाओं तथा सूख दुःख को भलीभांति समझती हुँ।
पूर्व में भी जब मैं निगम में आई तो वह सिर्फ आपका स्नेह और समर्थन का ही परिणाम था जो आपने मुझे अपने परिवार का अभिन्न अंग मानते हुए मुझे वोट किया। मैं पुनः इस बार भी इस उम्मीद और अपेक्षाओं के साथ आपके समक्ष वोट मांगने आई हूं।मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आप मुझे पिछली बार से भी अधिक मतों से विजयी बनाने का कार्य करेंगे।
लोगों ने श्रीमती अरुणा शंकर जी आश्वासत किया कि वे वैलेट पेपर के क्रमांक 1पर अंकित एयर कंडीशनर छाप पर मुहर लगाकर एक बार पुनः उन्हें भारी मतों से विजयी बनायेंगे।श्रीमती अरुणा शंकर ने कहा कि जैसे ही पिछले बार जब मैं महापौर बनी उसकी अगले महीने में ही चौधरना बाजार को ₹1 प्रति वर्ग फीट से बढ़कर ₹ 6 प्रति वर्ग फिट कर दिया गया था जिसको मैंने पत्राचार के माध्यम से संबंधित पदाधिकारी को किराया कम से कम ₹3 करने का अनुरोध किया था। लेकिन पता चला कि पूर्व से ही इसके खिलाफ मामला उच्च न्यायालय में लंबित था। जिस पर हम कुछ नहीं कर सकते थे।क्योंकि जब मामला कोर्ट में रहता है तो सुनवाई होने तक उस पर कुछ कार्रवाई किया नहीं जा सकता।
निगम के कार्यकाल के समाप्ति के के दो दिन पूर्व सरकार के पत्रांक -4053,दिनांक -22.11.2022 के तहत मुझे सूचित किया गया की आपके मामले पर विचार करते हुए चौधराना बाजार 3रूपये की जगह 4रूपये लेने पर सहमति हुई है। जब तक मैं कुछ कर पाती मेरा कार्यकाल ही समाप्त हो गया। लेकिन मैं आपको आश्वासत करना चाहती हुँ की यदि आपके आशीर्वाद से मैं पुनः मेयर बनती हुँ तो प्रथम बोर्ड के बैठक में मैं चौधरना बाजार का किराया 4 रूपये प्रति वर्गफ़ीट कराने का कार्य करुँगी।
उन्होंने कहा कि जब मैं पूर्व में निगम में थी उसे समय मैं पूरे बाजार क्षेत्र में पेपर ब्लॉक बिछाया सोचता हेतु नाली-गली की साफ सफाई एवं प्रकाश हेतु विभिन्न जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का भी काम किया।विरोधियों द्वारा फैलाये गए भ्रम और अफवाहों को सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में चौधरना बाजार की एक ईंट को भी नहीं छुआ जायेगा। और प्रथम बोर्ड की बैठक में ही चौधरना बाजार की दुकानों का किराया ₹4 प्रति स्क्वायर फिट करने का कार्य किया जाएगा।
मौके पर ट्विंकल गुप्ता, सोनल गुप्ता, मोती गुप्ता,, सोनल गुप्ता, विनय सिंह, पिंकी विश्वकर्मा, पूर्णिमा चंद्रवंशी, संध्या देवी, मोनी कुमारी आदि दुकानदार बंधु उपस्थित थे।




