गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Palamu : पलामू एसपी के निर्देश पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने जीआर.-630/2017, सदर थाना कांड सं.-46/2017 के गैर जमानतीय वारंटी शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा बारालोटा निवासी गुड्डू उर्फ मिथुन भुइयां पिता भुलन भुइयां को गिरफ्तार कर न्यायिक रियासत में भेज दिया है।

इस संबंध में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि गुड्डू उर्फ मिथुन भुइया के खिलाफ सदर थाना में कांड सं.-46/2017 का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।
इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि गुड्डू उर्फ मिथुन भुइया अपने घर पर आया हुआ है।किसी गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




