Nigam Election : मतदान केंद्रों के लिये रवाना हुए कर्मी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी को किया ब्रीफ

निष्पक्ष चुनाव कराना अब आपकी जिम्मेवारी,ऑल द बेस्ट: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

Palamu : नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर पलामू के सभी पांच नगर निकाय में सोमवार को मतदान होना है। जिसे लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है।

रविवार को जिले के 246 बूथों के लिये पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया।गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज में बनाये गये डिस्पैच सेंटर में पर्याप्त व्यवस्था की गयी थी।सुबह से ही शुरू हुए डिस्पैच कार्यों का स्वयं जिला निर्वाचन पदाधिकारी समीरा एस द्वारा लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा था,वहीं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन की नज़र थी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने रवानगी के पूर्व मतदान कर्मियों को किया ब्रीफ,कहा : मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल पर पूर्णतया रोक

डिस्पैच के पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पोलिंग पार्टी को ब्रीफ किया।उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के अंदर किसी के भी मोबाइल ले जाने पर पूर्ण रूप से रोक है यह आप सभी सुनिश्चित करें।मतदान प्रारंभ करने के संबंध में जारी राज्य निर्वाचन आयोग के सभी नियमों का पालन करें।सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने पोलिंग पार्टी के साथ बेहतर समन्वय स्थापित रखें ताकि आपस में कम्युनिकेश करने में सहूलियत हो।उन्होंने सभी से कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना अब आपकी जिम्मेवारी,ऑल द बेस्ट।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!