मानसिक रूप से कमजोर 40 वर्षीय व्यक्ति लापता परिजन परेशान, पुलिस भी तलाश में जुटी

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के सुदना अघोर आश्रम वार्ड नंबर दो के निवासी सीताराम मिस्त्री के पुत्र प्रकाश कुमार विश्वकर्मा (उम्र 40 वर्ष) अपने घर से लापता हो गया है। वह मानसिक रूप से कमजोर है। 21 फरवरी से वह अपने घर से लापता है।

लापता होने के बाद परिजनों ने सगे संबंधियों सहित सभी जगह पर उसकी तलाश की गई। इसके बाद भी अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

इस संबंध में लापता व्यक्ति के भाई अमर विश्वकर्मा ने बताया कि 21 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे उनका बड़ा भाई प्रकाश कुमार विश्वकर्मा जो की मानसिक रूप से कमजोर हैं।बिना घर को सूचित करते हुए वह घर से निकल गए जो अब तक घर वापस नहीं लौटे हैं। परिजनों के द्वारा सगे संबंधियों सहित सभी जगह पर उनकी तलाश की गई परंतु अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

लापता होने के बाद अमर विश्वकर्मा ने गुमसूदगी से संबंधित मामला शहर थाना में दर्ज करा दिया है। वही मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस भी प्रकाश विश्वकर्मा की तलाश में जुट गई है। परिजनों ने आम जनों से भी आग्रह किया है कि यदि कहीं भी यह व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना परिजन के मोबाइल नंबर 9279364938 या फिर स्थानीय शहर थाना के मोबाइल नंबर 94317 06249 पर संपर्क करें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!