चौकीदारों को 6 माह से नहीं मिला वेतन, जीवन जीने को हैं चिंतित
Palamu : पलामू के चौकीदारों को छः माह से वेतन नहीं मिला है। कर्ज व उधारी पर उनका जीवन चल रहा है।चौकीदारों ने नम आंखों से अपने मजबूरी को बताते हुए कहा कि हमलोग दिन रात मेहनत करते हैं। फिर भी हमलोगों का वेतन समय से नहीं मिल रहा है।

छः महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण साहूकारों से ब्याज पर पैसे व दुकान से उधारी राशन खरीद कर खाना और जीना पड़ रहा है। रोज साहूकारों का तगादा, दुकान वाले का तगादा का जवाब देते देते थक चुके हैं। हम कुछ चौकीदारो के बेटा बेटियां का स्कूल का फीस नहीं भरने के कारण स्कूल से निकाल दिया गया है। हालोगो के सामने सिर्फ अंधेरा ही अंधेरा नजर आ रहा है अब होली त्यौहार भी करीब है कैसे चलेगा घर कैसे भरेंगे स्कूल और कैसे चुकाएंगे कर्जे बस यही डर सता रहा है।
हमलोगो जिला प्रशासन से यही उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द से जल्द हमलोगों का बकाया भुक्तान कराया जाय। ताकि हमलोगों का समस्या कुछ हद तक कम हो सके।
मौके पर चौकीदार संजय राम, नंदन मांझी, श्रवण कुमार पासवान, रमेश कुमार, जावेद अंसारी, अनूप कुमार, संतोष मांझी, अवधेश मांझी, गफूर मियां, शिव प्रसाद मांझी, मन्नू मांझी, संतोष पासवान, बलजीत कुमार, मुकेश कुमार, अंकित कुमार, नंदू मांझी, पंकज कुमार, अरुण कुमार, व सैकड़ों की संख्या में चौकीदार शामिल थें।




