उपायुक्त ने मतदान केंद्र पहुंच मताधिकार का किया प्रयोग

लातेहार:नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने चन्दनडीह स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 14/1 पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।इस अवसर पर उन्होंने मतदान प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे निर्भीक एवं निष्पक्ष वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करें और बेहतर वोट प्रतिशत के साथ कीर्तिमान स्थापित करें।मतदान केंद्र पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध थीं तथा मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने हेतु व्यापक व्यवस्था की गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!