पलामू-लातेहार बॉर्डर के बाद दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस का संपर्क रडार से टूट गया था
Ranchi : मरीज को लेकर रांची से दिल्ली जा रहे एयर एम्बुलेंस चतरा के घने जंगलों में सोमवार की रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उड़ान भरने के कुछ ही समय के बाद पलामू-लातेहार बॉर्डर से विमान का संपर्क रडार से टूट गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विमान हवा में ही लड़खड़ाने लगा और देखते ही देखते एक तेज धमाके के साथ सिमरिया के घने जंगलों में गिर गया।
उड़ान के कुछ ही समय बाद मौसम खराब हो गया जिसके वजह से एयर एंबुलेंस का संपर्क रडार से टूट गया।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार विमान का आखिरी लोकेशन पलामू-लातेहार के बीच घने जंगल के ऊपर बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, विमान ने शाम करीब 7 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और रात 8:30 बजे के आसपास दिल्ली पहुंचना निर्धारित था। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस विमान में मरीज और मेडिकल टीम समेत कुल 7 लोग सवार थे।उड़ान के कुछ समय बाद मौसम खराब हो गया, जिसके बाद एटीसी से संपर्क टूट गया।
प्लेन में ये लोग सवार थे, जिनकी मौत हो गई
कैप्टन : विवेक विकास भगत
कैप्टन : सवराजदीप सिंह
मरीज़ : संजय कुमार
दो अटेंडेंट : अर्चना देवी और धुरु कुमार
डॉक्टर : विकास कुमार गुप्ता
पैरामेडिक : सचिन कुमार मिश्रा





