10 वर्षों से लापता युवक को पलामू पुलिस ने सकुशल किया बरामद

परिजनों ने पलामू पुलिस को दिया धन्यवाद

Palamu : 10 वर्षों से लापता युवक को पुलिस की विशेष टीम ने कोलकाता-बांग्लादेश बॉर्डर साउथ 24 परगना से सकुशल बरामद कर लिया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए छतरपुर डीएसपी ने बताया कि छत्तरपुर थाना अंतर्गत ग्राम-काला पहाड़ निवासी मंगल परहिया, पिता-काली परहिया ने आवेदन दिया कि उनका पुत्र, मंदीस परहिया, करीब 10 वर्ष पूर्व काम की तलाश में घर से निकला था। अनेक प्रयासों के बावजूद उसका कोई अता-पता नहीं चल सका और न ही परिवार का उससे कोई संपर्क हो पाया।

मामले की गंभीरता और पीड़ित परिवार के दर्द को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पलामू द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया। युवक की खोजबीन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में थाना प्रभारी, कांड के अनुसंधानकर्ता एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को शामिल कर स्पष्ट निर्देश दिए गए कि युवक को हर हाल में सकुशल ढूंढ निकाला जाए।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मानवीय सूचना तंत्र और तकनीकी सहायता का सहारा लिया गया। तकनीकी विश्लेषण से यह महत्वपूर्ण सुराग मिला कि मंदीस परहिया वर्तमान में पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित बांग्लादेश ब, र्डर के आसपास किसी क्षेत्र में मौजूद है।वरीय पदाधिकारियों के आदेशानुसार, अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल कोलकाता रवाना हुई।

स्थानीय इनपुट और निरंतर प्रयास के बाद टीम ने मंदीस परहिया को सफलतापूर्वक खोज निकाला और उसे वापस पलामू लाया गया।10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अपने बेटे को जीवित और सकुशल सामने देख पिता मंगल परहिया और पूरे परिवार की आखों में खुशी के आसू छलक पड़े।

उन्होंने पलामू पुलिस के इस कार्य की सराहना करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!