
गारू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
Latehar: गारू थाना परिसर में आगामी होली त्यौहार एवं विधि-व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी दिनेश मिश्रा ने की। इस दौरान थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बैठक में विशेष रूप से आजसू प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, समाजसेवी संतोष सिंह, जेएमएम के गारू प्रखंड अध्यक्ष तौकीर मियां, गारू प्रमुख सीता देवी, अशोक राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।सभी ने क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।अंचल अधिकारी दिनेश मिश्रा ने कहा कि पर्व–त्योहार के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने लोगों से अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बाजार क्षेत्र, जुलूस मार्ग और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्णय लिया गया।बैठक का समापन आपसी समन्वय और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया।





