प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल की राजकीय यात्रा पर आज होंगे रवाना होंगे

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से इजरायल की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। नौ साल में यह उनकी दूसरी यात्रा होगी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव खासतौर पर अमेरिका और ईरान के बीच बिगड़ते संबंधों के बीच हो रही इस यात्रा को भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी इजरायल की संसद को भी संबोधित करेंगे।

आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25-26 फरवरी को इजराइल की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। यह प्रधानमंत्री की इजराइल की दूसरी यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इजराइल में नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे।

दोनों नेता भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा करेंगे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा एवं सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार एवं अर्थव्यवस्था तथा जन-समुदाय के आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी का दौरा कूटनीति और गरिमा का मेल है। यह दौरा इतिहास, मूल्यों और आगे की सोच वाली स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप पर आधारित है।”

उल्लेखनीय है कि इस दौरे में आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली, करीब 71 हजार करोड़ रुपये के संभावित रक्षा सौदे और एआई आधारित ड्रोन तकनीक पर अहम चर्चा होने की उम्मीद है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!