मादक पदार्थ के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में
Palamu : पलामू एसपी के निर्देश पर डीएसपी राजीव रंजन और शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने मादक पदार्थ के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर बुधवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीएसपी राजीव रंजन और शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने संयुक्त रूप से बताया कि शहर थाना अन्र्तगत पुलिस को गुप्त सूचना मिला कि अम्बेडकर पार्क तालाब के पिछे कुछ अज्ञात के द्वारा मादक पदार्थ हेरोईन की खरीद बिक्री की जा रही है।
मिली सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए थाना से एक टीम गठित करते हुए सशस्त्र बल के साथ प्रस्थान किया। तालाब के पास पहुँचे तो दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें पुलिस बल के द्वारा पकड़ा गया और पुछताछ करने पर अपना नाम (1) विशाल कुमार, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता-स्व गोपाल राम, पता-जेलहाता, थाना-शहर पलामू एवं (2) राहुल कुमार, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता स्व० मदन साव, पता-जेलहाता, थाना-शहर जिला-पलामू बताए।

भागने के संबध में पुछताछ करने पर उनके द्वारा स्पष्ट जबाव नहीं देने पर उनकी बदन की तलाशी ली गई. तलाशी के क्रम में 1. राहुल कुमार के पास से बदन की तलाशी लेने पर उसके पहने हुए जींस के पॉकेट से पारदर्शी प्लास्टिक के छोटा पॉकेट में 20 (बीस) कागज का पुड़िया ब्राउन सुगर एवं नगद 800 (आठ सौ) रूपया पाया गया. 2. विशाल कुमार के दाहिने पॉकेट से माचिस के डिब्बा में 17 पुड़िया ब्राउन सुगर एवं नगद 270 रूपया पाया गया। जिसे विधिवत जप्त कर दोनों युवक को गिरफ्तार कर शहर थाना कांड सं0-77/2026. दिनांक-25.02.2026, धारा 21(b)/29 NDPS Act दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार युवक राहुल के पास से पुलिस ने 20 पुड़िया ब्राउन सुगर एवं नगद 800 रूपया।वही विशाल कुमार के पास से 17 पुड़िया ब्राउन सुगर एवं नगद 270 रूपया बरामद किया है।
छापामारी अभियान में पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन, एसएआई रामजी दास, टिओपी 1 प्रभारी इंद्रदेव पासवान, टाइगर मोबाइल के जवान राकेश सिंह,रोहित कुमार, मधु कुमार,मंजेश कुमार,इसरार अहमद सहायक पुलिस के जवान प्रफुल्ल सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।




