42 लाख का अवैध शराब जप्त, उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई

Palamu : होली पर्व को लेकर पलामू उपायुक्त के आदेशानुसार उत्पाद विभाग के द्वारा नियमित रूप से अवैध शराब खरीद बिकी के विरूद्व छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर 26 फरवरी को उत्पाद की टीम और पाटन थाना की पुलिस के सहयोग से पाटन थाना अंतर्गत ग्राम-बसदह में एक पक्का मकान में तलाशी-सह-छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान तलाशी लेने पर संतन भुईयां के मकान से विभिन्न ब्रांड के भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया।

घटनास्थल से रामाशीष भुईयां को गिरफ्तार किया गया। अवैध विदेशी शराब के कारोबारी एवं मकान मालिक फरार हो गये। उत्पाद अधिनियम की धारा-47 (a) एवं 55 के अधीन मकान मालिक संतन भुईयां, रामाशीष भुईयां, पंडुल सिंह, दादा सिंह, उमा सिंह एवं अन्य पर अभियोग दर्ज किया गया। रामाशीष भुईयां को न्यायिक अभिरक्षा में रखने हेतु जेल भेजा जा रहा है।पकड़े गए व्यक्तियों में रामाशीष भुईयां, पिता स्व० बौध भुईयां, ग्राम बसदह कॉलोनी, थाना-पाटन, जिला-पलामू,2. संतन भुईयां, पिता स्व० बौध भुईयां, ग्राम बसदह कॉलोनी, थाना-पाटन, जिला-पलामू,3. पंडुल सिंह, पिता-जोगिन्दर सिंह, ग्राम-पाल्हे, थाना-पाटन, जिला-पलामू,4. दादा सिंह, पिता-नामालूम, ग्राम-पाल्हे, थाना-पाटन, जिला-पलामू,5. उमा सिंह, पिता-नामालूम, ग्राम-संडा, थाना-पाटन, जिला-पलामू का नाम शामिल है।

छापामारी अभियान में उत्पाद अधीक्षक सुजित कुमार, अधीक्षक उत्पाद, उत्पाद विभाग में कार्यरत एसआई अनूप प्रकाश,अवर निरीक्षक अमित कुमार सिंह तथा पाटन थाना प्रभारी तथा उत्पाद विभाग एवं थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!