मेदिनीनगर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर अरुणा शंकर का निकला भव्य विजय जुलूस

Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर अरुणा शंकर का शनिवार को डाल्टेनगंज शहर में भव्य विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस में पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, पूर्व मंत्री और नगर निगम के चुनाव प्रभारी भानु प्रताप शाही, भाजपा के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, विधायक शशिभूषण मेहता, पलामू जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित कुमार तिवारी, आकर्ष आनंद, दुर्गा जौहरी विजय ओझा सहित कई लोग शामिल थे। नवनिर्वाचित महापौर अरुणा शंकर के आवास से जुलूस शुरू हुआ। यहां से सदिक मंजिल चौक होते हुए महिंद्रा आर्केड, पंचमोहन चौक, कनीराम चौक सहित बाजार क्षेत्र के विभिन्न मार्गो में जुलूस गुजरा। इस दौरान महापौर अरुणा शंकर का बाजार क्षेत्र के लोगों ने तहे दिल से अभिवादन किया और फूल माला पहननाकर स्वागत किया। जुलूस में शामिल लोग जय श्री राम और अरुणा शंकर जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे।

अरुणा शंकर ने दर्ज किया ऐतिहासिक जीत

बता दें कि मेदिनीनगर नगर निगम के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर ने मेयर पद का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नम्रता त्रिपाठी को 3122 मतों से हरा दिया। इस चुनाव में अरुणा शंकर को 24169 और नम्रता त्रिपाठी को 21047 मत प्राप्त हुए। पूनम सिंह को 12809 मत मिले। नगर निगम चुनाव में मेयर पद के कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। चुनाव का अंतिम परिणाम आने के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर के समर्थक और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। मेयर पद का चुनाव जीतने के बाद अरुण शंकर को बधाई देने वालों का तांता लग गया। पलामू जिला भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में भी जश्न का माहौल है। मेयर पद का चुनाव जीतने के बाद दुबारा महापौर बनी अरुणा शंकर ने कहा, यह मेरी जीत नहीं, बल्कि मेदिनीनगर के एक-एक नागरिक के अटूट विश्वास, संघर्ष और सपनों का जीत है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!