महापौर अरुण शंकर पर हुआ पुष्प वर्षा, विजय आभार यात्रा के दौरान हुआ रंग, अबीर और गुलाल से स्वागत
Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती अरुणा शंकर ने निगम चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज किया।नवनिर्वाचित महापौर ने 28 फ़रवरी को आभार यात्रा का आयोजन कर बाजार क्षेत्र में सम्मानित जनता जनार्दन को अभिवादन किया। उनके फूलों से सजा रथ में नवनिर्वाचित महापौर के साथ पलामू सांसद बिष्णु दयाल राम,मेदिनीनगर के विधायक अलोक चौरसिया, पांकी विधायक शशि भूषण मेहता, चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री भानु प्रताप साही,प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता मौजूद थे।नवनिर्वाचित महापौर के आभार यात्रा का स्वरुप उनके आवास से प्रारम्भ होकर सादिक चौक के रास्ते होते हुए पोस्ट ऑफिस रोड, जिला स्कूल चौक, इंजीनियरिंग रोड, गणपति धर्मशाला रोड, पंचमुहान चौक, जैन मंदिर से जय भवानी संघ चौक घास पट्टी होते हुए कन्नी राम चौक के रास्ते सत्तार सेठ चौक, हॉस्पिटल चौक, लालकोठा के रास्ते छ: मुहान चौक से होते हुए पुनः आवास पर समाप्ति किया गया।

आभार यात्रा में ढ़ोल नागाड़ो का मधुर धुन सबको मनमोहीत कर रहा था।आभार यात्रा में जगह जगह पर नवनिर्वाचित महापौर को पुष्प गुच्छ, माला, अंगवस्त्र देकर लोग सम्मानित कर रहे थे।आतिशबाजी हो रही थी। लोगों में हर्ष का माहौल था। एक दूसरों को रंग अबीर ग़ुलाल लगाकर खुशियाँ बाँट रहे थे। लोग नृत्य कर रहे थे। बहुत ही मनमोहक दृश्य रहा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, आभार यात्रा का संचालन कर रहे विजय ओझा, अविनाश वर्मा,नगर मण्डल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, मनोज दूबे, विनय सिंह,अरविन्द गुप्ता,विश्वजीत पाठक, ललन कुमार सहित सैंकड़ो भाजपा परिवार एवं समर्थक उपस्थित थे।




