सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय व्यक्ति घायल हालत गंभीर
Palamu : बरवाडीह थाना क्षेत्र के मंगरा गांव निवासी शंकर सिंह के पुत्र कंचन सिंह सोमवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि कंचन सिंह उम्र 30 वर्ष सोमवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर कही जा रहा था।

इसी बीच रास्ते में हिंदेहास गांव के पास एक अज्ञात वाहन से उसकी बाइक की टक्कर मार दी। जिसमें बाइक से गिरकर कंचन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल कंचन सिंह को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।




