लातेहार चंदनडीह वार्ड नंबर 14 में शिव गुरु चर्चा का आयोजन, जनप्रतिनिधियों को दी गई जीत की बधाई


लातेहार:लातेहार जिले के चंदनडीह वार्ड नंबर 14 में रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ शिव गुरु चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर अध्यक्ष महेश सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह भी मंचासीन रहे। उपस्थित लोगों ने नगर अध्यक्ष महेश सिंह को हालिया जीत के लिए फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए बधाई दी। वहीं वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव को भी उनकी जीत पर शुभकामनाएं दी गईं।
अपने संबोधन में महेश सिंह ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। इंद्रदेव उरांव ने भी क्षेत्र के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने समाज में एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
कार्यक्रम में जयराम जी, कन्हाई राम, बसंत राम, योगेंद्र भुईया, सत्येंद्र राम, विक्की कुमार, संतोष गोस्वामी, विजय राम, दीपक राम, दिगु उरांव, नंदकिशोर राम, मोहन पासवान, संदीप कुमार, अनीता देवी, रानी देवी, मंजू देवी, विनीता देवी, कांता देवी, सुगंधी देवी, रूपम देवी, सुजाता देवी, डोली देवी, मीतू देवी, मानो देवी, देवंती देवी, मीना देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति, उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!