अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Palamu : हुसैनाबाद थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिला कि हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मानखाप की ओर से दरूआ मोड होते हुए एक बिना नम्बर प्लेट का काले रंग हिरो स्पलेनडर मोटसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति हथियार के साथ जपला के तरफ आ रहे है। मिली सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए एक छापामारी दल गठीत कर उक्त सुचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवायी हेतु सशस्त्र बल के साथ प्रस्थान किया एवं दरूआ मोड़ के पास वाहन चेकिंग किया जाने लगा। समय करीब 19.20 दरूआ गांव के तरफ से एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति आ रहे थे जिसे सशस्त्र बल के द्वारा रूकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास किये। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।

मोटरसाईकिल पर सवार पकड़े गये दोनों व्यक्ति से नाम पता पुछा तो दोनो ने अपना अपना नाम 1. अभिषेक कुमार उम्र 19 वर्ष पे)- महेन्द्र चन्द्रवंशी 2. नितिश कुमार चन्द्रवंशी उम्र 18 वर्ष पे०- राजु चन्द्रवंशी दोनो ग्राम- मानखाप थाना हुसैनाबाद जिला पलामू बताया। दोनों व्यक्ति को जमा तलाशी लिया गया तो 1. अभिषेक कुमार के पास से एक देशी कट्टा, दो जिन्दा गोली एवं एक NOTHING कम्पनी का एंड्रॉएड मोबाईल तथा एक हिरो स्पलेनडर मोटरसाईकिल 2. नितिश कुमार चन्द्रवंशी के पास से एक NOTHING कम्पनी का एंड्रॉएड मोबाईल बरामद हुआ ।इस संबंध में हुसैनाबाद थाना कांड सं0-43/26 दिनांक- 02.03.2026 धारा 25 (1-B) (a)/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज करते हुए कांड में गिरफ्तार अभियुक्त 1. अभिषेक कुमार उम्र 19 वर्ष पे०- महेन्द्र चन्द्रवंशी 2. नितिश कुमार चन्द्रवंशी उम्र 18 वर्ष पे०- राजु चन्द्रवशी दोनो ग्राम- मानखाप थाना हुसैनाबाद जिला पलामू को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।




