Tarhasi : अनियंत्रित स्कॉर्पियो घर में घुसा, 70 वर्षीय महिला की मौत
Palamu : पलामू जिला अंतर्गत तरहसी थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में बीती रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर स्वर्गीय ननहक पासवान के घर घुस गया। जिसमें स्वर्गीय ननहक पासवान की पत्नी पांचो कुंवर (उम्र 70 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि घर के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद घर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल पांचों कुंवर को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो हो गई। वहीं घटना के बाद परिजनों के द्वारा इसकी जानकारी तरहसी थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही तरहसी थाना प्रभारी आनंद कुमार राम अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्कॉर्पियो को जप्त कर थाना ले गए हैं।
ड्राइवर को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंच कर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।




