All India IAS Topper 2026 बने अनुज अग्निहोत्री, कहा : भगवान महान हैं

New Delhi : संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज़ फाइनल एग्जाम की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अनुज अग्निहोत्री ने UPSC CSE एग्जाम में टॉप किया है। राजस्थान के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने UPSC CSE एग्जाम 2026 में टॉप किया है। रिजल्ट शुक्रवार, 6 मार्च को घोषित किया गया।अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के कोटा के पास एक छोटे से शहर रावतभाटा के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी प्राइमरी स्कूलिंग वहीं पूरी की और फिर हायर एजुकेशन के लिए जोधपुर चले गए। उन्होंने ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जोधपुर (AIIMS जोधपुर) से बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने इंटर्नशिप की। मेडिकल लाइन में जाने की बजाय उन्होंने प्रशासनिक सेवा का रास्ता चुना। इससे पहले उन्होंने अनुज ने Danics ज्वाइन किया था, जो कि Central Civil Services (Group-B) की प्रशासनिक सेवा के अंतर्गत आती है।

अनुज ने अपने पांचवें प्रयास में UPSC CSE एग्जाम पास किया। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि “हे भगवान, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। भगवान महान हैं। 6 साल की कड़ी मेहनत आखिरकार रंग लाई। अपने पांचवें प्रयास में AIR 1 हासिल की। टॉपर ने माता-पिता की भूमिका को भी स्वीकार करते हुए कहा, मम्मी, पापा और मेरे सभी टीचर को धन्यवाद।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!