जोगियाही तालाब से दूध विक्रेता का शव बरामद, 8 मार्च से लापता था मोहन यादव

Palamu : शहर थाना क्षेत्र के काशीनगर रेडमा निवासी स्वर्गीय रामकिशुन यादव के 58 वर्षीय पुत्र मोहन यादव का शव मंगलवार को पुलिस ने जोगियाही तालाब से बरामद किया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।मृतक के परिजनों ने बताया कि मोहन यादव 8 मार्च को शहर के ठाकुरबाड़ी मोहल्ले में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में भी तलाश की, फिर भी उनका कोई सुराग नहीं मिला।इसी बीच मंगलवार को एक चरवाहे ने तालाब के पास एक साइकिल और कुछ सामान पड़े होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर देखा कि तालाब के किनारे मोहन यादव की साइकिल खड़ी थी और उनका अन्य सामान भी वहीं पड़ा हुआ था। इसके बाद लोगों ने तालाब में खोजबीन की तो उसमें से मोहन यादव का शव बरामद हुआ।बताया जाता है कि मोहन यादव दूध बेचने का काम करते थे और रोजाना आसपास के मोहल्लों में दूध की आपूर्ति करते थे। परिजनों के अनुसार उन्हें शराब पीने की भी आदत थी। हालांकि उनकी मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।घटना की सूचना मिलते ही मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, एसआई संगीता झा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!