संयुक्त संसदीय समिति की उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए पलामू के सांसद वीडी राम

New Delhi : नई दिल्ली स्थित संसद भवन में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर पीपी चौधरी, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विधि एवं न्याय, भारत सरकार की अध्यक्षता में संसद द्वारा गठित संयुक्त संसदीय समिति की एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय आयोजित बैठक में सांसद पलामू विष्णु दयाल राम शामिल हुए। उक्त बैठक में समिति के सदस्यों, विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित विषय के विशेषज्ञों ने भाग लिया।बैठक का मुख्य उद्देश्य ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से जुड़े संवैधानिक, प्रशासनिक तथा व्यावहारिक पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श करना था। बैठक के दौरान देश में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की संभावनाओं, इससे जुड़े विधायी प्रावधानों, चुनावी प्रक्रिया में संभावित सुधारों तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए तथा इस विषय से संबंधित विभिन्न पक्षों पर गंभीरता से मंथन किया।

समिति ने चुनाव प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा संसाधनों की बचत सुनिश्चित करने के संभावित उपायों पर भी चर्चा की।

बैठक के अंत में समिति ने प्राप्त सुझावों और विचारों को संकलित करते हुए आगे की कार्यवाही के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने की दिशा में कार्य जारी रखने का निर्णय लिया।

सांसद ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेते हुए संबंधित प्रतिनिधियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा चुनाव प्रणाली में सुधार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस आशय की जानकारी सांसद वीडी राम के निजी सचिव अलख दुबे ने दी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!