छतरपुर : सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत
जिला परिषद सदस्य फंटूश जायसवाल ने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन
Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के मुंकेरी गांव निवासी स्वर्गीय सुकन यादव के पुत्र उदित यादव उम्र 60 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि उदित यादव मंगलवार की दोपहर एक टेंपो पर सवार होकर किसी काम से छतरपुर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में मंदेया गांव के समीप अज्ञात टेंपो से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनिराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें अमृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर छतरपुर नावा जिला परिषद सदस्य रंजीत उर्फ फंटूश जायसवाल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में मृतक का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।
घटना के बाद जिला परिषद सदस्य मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने की संभावना व्यक्त की है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आएगा कि कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।




