आंगनबाड़ी सेविका की मौत, पेट का दर्द बना मौत का कारण

Palamu : नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकवेरा गांव निवासी संजय मेहता की पत्नी सुनीता देवी उम्र 50 वर्ष की पेट में दर्द होने के कारण मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सुनीता देवी तुकबेरा गांव के आंगनवाड़ी केंद्र में सेविका के रूप में कार्यरत थी। बुधवार की सुबह सुनीता देवी आंगनवाड़ी में बच्चों को पढ़ा रही थी।इसी दौरान अचानक उनके पेट में दर्द हुआ। जिसके कारण उनकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा सुनीता देवी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वहीं इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!