रेलवे स्टेशन रोड स्थित आश्रम स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल,रिम्स रेफर

लातेहार:शहर के रेलवे स्टेशन रोड में गुरुवार की अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार उसका एक पैर और हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।घटना उत्क्रमित उच्च विद्यालय आश्रम के पास हुई है।सूचना अनुसार छिपादोहर निवासी अजय सिंह पिता राजन सिंह लातेहार वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी बाइक से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था।इसी दौरान आश्रम स्कूल के पास उसकी एक ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह बाइक से कई फिट दूर जाकर गिरा।टक्कर की आवाज सुनकर छड़ सीमेंट व्यवसायी सुरेंद्र प्रसाद अपने घर से बाहर निकले ।और सारी स्थिति से अवगत होते हुए उन्होंने आपातकाल सेवा 112 पर कॉल की।और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।उन्होंने ऑटो से घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक इलाज किया।और बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार उसके साथ एक और बाइक में सवार दो लोग थे।जिन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी।और उसके साथ रिम्स गए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!