मुझे गढ़वा की जनता ने बनाया विकास पुरुष, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने “यूनाइटेड पलामू” के साथ खास बातचीत में कहा

Ranchi : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से घर को सजाया जाता है, उसी तरह से मैं गढ़वा विधानसभा को सजाने का काम किया है। मैं 5 साल तक यहां का विधायक सह मंत्री रहा। इस दौरान सभी क्षेत्रों में गढ़वा का विकास हुआ। गढ़वा देश का पहला जिला है, जहां एक नहीं बल्कि हजारों योजनाएं लाई गई और उसे धरातल पर उतर गया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का काम है विकास करना और मैं अपने कार्यकाल में विकास के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ा। गढ़वा के विकास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और यहां के अधिकारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि जब वह विधायक थे तो यहां महिलाओं के लिए कॉलेज बनाने का काम किया। लेकिन दुख इस बात का है कि कॉलेज अभी तक शुरू नहीं हो पाया। यहां के जनप्रतिनिधि में शिक्षा के विकास को लेकर तनिक भी रुचि नहीं है। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि डीजल पेट्रोल और घरेलू गैस को लेकर केंद्र सरकार को पहल करनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना सदस्य भेजने की स्थिति में है। झारखंड में झामुमो बड़े भाई की भूमिका में है। इस तरह हमारी पार्टी का दावा बनता है। ऐसे इस मामले में अंतिम निर्णय पार्टी सुप्रीमो हेमंत सोरेन को लेना है। अगर जोड़-तोड़ नहीं हुआ तो हम यहां की दोनों सीटे जीतेंगे। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से यूनाइटेड पलामू के ब्यूरो चीफ अमितेश रंजन ने खास बातचीत की। यहां प्रस्तुत है पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का इंटरव्यू :

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!