डेडीकेटेड एकेडमी में प्रो. सुभाषचंद्र मिश्रा की स्मृति में हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
अमिट छाप छोड़ गए प्रोफेसर सुभाष चंद्र मिश्र : प्रियरंजन
Palamu : अखिल भारतीय साहित्य परिषद, पलामू इकाई द्वारा डेडिकेटेड एकेडमी मेदिनीनगर के प्रशाल में परम पूज्य गुरुदेव प्रो. सुभाषचंद्र मिश्रा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम के आरंभ में गुरुदेव की तस्वीर पर सभी साहित्यकारों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि हरिवंश प्रभात एवं संचालन परिषद के उपाध्यक्ष डाॅ रामप्रवेश पंडित ने किया। इस अवसर पर लोकतंत्र स्वतंत्रता सेनानी सह कवि रविशंकर पांडेय ने गुरुदेव के प्रति अपनी अपार श्रद्धा प्रकट करते हुए कई संस्मरण सुनाये।अधिवक्ता दिवाकर दुबे ने कहा कि मिश्रा जी के आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। परिमल प्रवाह के अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी ने उन्हें समाज का सच्चा पथप्रदर्शक बताया।
परिषद के अध्यक्ष उमेश कुमार पाठक रेणु ने गुरुदेव के साथ आत्मीय संबंधों की विवेचना करते हुए कहा कि गुरुदेव से जो भी मिला वो उनका ही होकर रह गया और गुरुदेव सबके हो गये।उनका निवास सबके हृदय में है।
डेडिकेटेड एकेडमी के संचालक इंजीनियर विनय कुमार मेहता ने गुरुदेव की साक्षात्कार शैली पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अतुलनीय व्यक्तित्व बताया।वहाँ के प्राचार्या डाॅ. श्वेता ने कहा कि सर से हमें अपार स्नेह एवं मार्गदर्शन मिला है।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में सुनील विश्वकर्मा , लवकुश मेहता,अशोक कुमार मिश्र, रथीन्द्र नाथ झा,प्रवीण चंद्र मिश्र, अंजनि कुमार दुबे,रविशंकर पांडेय,प्रियरंजन पाठक,रोशन कुमार, आभा मुखर्जी,जया लक्ष्मी,डाॅ पुष्पलता,प्रकाश कुमार, बाल्मीकि तिवारी,प्रमोद महतो,आशीष कुमार, विजय पाठक द्विज, अरविंद पांडेय, डाॅ अवधेश पांडेय के द्वारा भी शब्द सुमन अर्पित किए गये।
अंत में दो मिनट का मौन गुरुदेव के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के संयोजन में डेडिकेटेड एकेडमी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




