जिंदा जली बुजुर्ग महिला, फ्रिज में ब्लास्ट से भड़की आग

Raipur : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। घर में रखे फ्रिज में हुए जोरदार ब्लास्ट के बाद मकान में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर एक बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकल आए और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत लिंगियाडीह इलाके में रविवार देर रात एक मकान में अचानक हुए धमाके के बाद आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घर में रखे फ्रिज में ब्लास्ट होने के कारण आग भड़की, जिसने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में घर के अंदर मौजूद 57 वर्षीय जया अग्रवाल की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला घर में अकेली थी, जिसके कारण वह आग से बचकर बाहर नहीं निकल सकीं।

रात में अचानक तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने देखा कि गली के एक मकान से आग की लपटें उठ रही हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की और साथ ही पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद जब घर के अंदर तलाशी ली गई तो जया अग्रवाल बुरी तरह झुलसी हालत में मिलीं। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भिजवा दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमाका फ्रिज में हुआ था, हालांकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!