तरहसी : शराब और शबाब बना राजदेव महतो की हत्या का कारण, 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Palamu : पलामू एसपी के निर्देश पर तरहसी थाना की पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए तरहसी थाना प्रभारी आनन्द राम ने बताया की 2 मार्च की सुबह सुचना प्राप्त हुई कि पदमा जाने वाली रोड के किनारे कलकटया जंगल मे एक व्यक्ति का शव है। इस सुचना पर जांच के दौरान पाया गया की ग्राम सेवती के रहने वाले राजदेव महतो उम्र-करीब 70 वर्ष पिता-स्व० राभा महतो का शव है।

इस संबंध में मृतक के पत्नी दुलारी देवी के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या करने के आरोप में तरहसी थाना कांड सं0-36/20 दिनांक-02/03/2026 धारा-103(1) बी०एन०एस० दर्ज किया गया था। कांड दर्ज होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पांकी) के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था।
काड अनुसंधान के क्रम में संदेह के आधार पर देवन्ती देवी पति-नरेश महतो ग्राम सेवती (बंगला) से पुछताछ करने पर बतलायी कि तरहसी का रहने वाला सुरेश राम एवं सेवती गांव का रहने वाला संतोष महतो इनके यहां शराब पीने आता था। जिसको लेकर मृतक राजदेव महतो को लगता था कि इनदोनो का देवन्ती देवी के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर मृतक राजदेव महतो के द्वारा बराबर देवन्ती देवी एवं सुरेश राम तथा संतोष महतो को धमकी दिया जाता था कि गांव मे हल्ला कर देंगे।
मृतक राजदेव महतो अपना जानवर चराने कलकटवा जंगल में जाता था। दिन भर उधर ही रहता था। वह बच्चु महतो के भंडार घर पर ही ज्यादातर रहता था। ये दोनो भी शराब पीने के लिए देवन्ती देवी के घर जाता था।
शराब पीने के बाद मृतक बच्चु महतो को भी अनाप शनाप बोलता था। जिसको लेकर बच्चु महतो के मन में भी मृतक के प्रति रोष था।
इसी में सुरेश राम, संतोष महतो तथा बच्चु महतो ने षडयंत्र के तहत दिनांक-27/02/2026 को दामोदर महतो के बेटा का भोज मे से बच्चु महतो मृतक राजेदव महतो को ले जाकर बच्चु महतो के कलकटवा जंगल स्थित एक कमरा का बना खपरैल घर मे टांगी से मारकर हत्या करने एवं साक्ष्य छुपाने के नियत से शव को बच्चु महतो के भंडार घर के बगल मे खलिहान में पुआल से ढक देने एवं घटनास्थल पर गिरा खुन को मिट्टी निकाल कर दुसरा मिट्टी भरकर लेप दिया गया। बच्चु महतो के भंडार घर जंगल में सुनसान है। जहां कोई आता जाता नही है। इसके बाद दिनांक-01/03/2026 को रात में उक्त तीनो व्यक्तियो के द्वारा खलिहान में रखा खाट पर शव को लाद कर जंगल के रास्ते बंगला किनारे पदमा जाने वाली रोड के किनारे कलकटवा जंगल मे रख दिये। ताकि किसी पर कोई संदेश ना हो।
देवन्ती देवी के बयान अनुसार कांड में शामिल अभियुक्त बच्चु महतो एवं सतोष महतो से सख्ती से पुछताछ करने पर अपना अपना अपराध स्वीकार किये तथा इनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी एवं खेटिया को बरामद किया गया है। कांड में शामिल एक अन्य अभियुक्त सुरेश राम की गिरफ्तारी हेतु छापामारी किया गया। परंतु घर से फरार पाया गया है।
छापामारी अभियान में तरहसी थाना के एसआई मनिन्द्र कुमार शर्मा,अनन्त कुमार सिंह, हवलदार प्रफुल्ल बाड़ा, पुलिस जवान पात्रिक कुल्लु,सतेन्द्र कुमार,चालक मनोज कुमार यादव शामिल थे।




