लातेहार में रामनवमी पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित,भक्तिमय माहौल में जुटे सैकड़ों लोग

लातेहार:रामनवमी के पावन अवसर पर लातेहार के पुराना बस स्टैंड स्थित काली मंदिर के समीप सत्यम शिवम सुंदरम कॉम्पलेक्स दुकानदार संघ की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और उत्साहपूर्वक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार ठाकुर ने नगर अध्यक्ष महेश सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया, वहीं संघ के सचिव बुधदेव प्रसाद ने उपाध्यक्ष संतोष रंजन को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार जताया।कार्यक्रम के दौरान चैता गीत और भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से रामनवमी को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संदेश दिया।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पांडे, वरिष्ठ नेता राजन तिवारी नवीन कुमार उर्फ़ गुडु सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करते हैं।संघ के सदस्य चंद्रशेखर प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद, दीपक प्रसाद, सूर्य किशोर प्रसाद, मुकेश ठाकुर, संतोष ठाकुर, असगर आलम, योगेश ठाकुर, कमलेश प्रसाद, सुधीर प्रसाद, कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। रामनवमी के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!