हाईवे के धक्के से 45 वर्षीय व्यक्ति घायल
PALAMU : पड़वा थाना क्षेत्र के गडेरीया डीह गांव निवासी उदय विश्वकर्मा उम्र 45 वर्ष बीती रात हाईवे के धक्के से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि उदय विश्वकर्मा सोमवार को बाइक पर सवार होकर अपनी बेटी के घर मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के मड़रा गए गांव गए थे। उधर से रात में करीब 8:00 बजे घर लौटने के क्रम में रास्ते में कादल गांव के पास एक तेज रफ्तार हाईवे ने उन्हें टक्कर मार दी।

हाईवे के टक्कर से गिरकर उदय विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल उदय विश्वकर्मा का इलाज करवा रहे हैं।




