
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध बारियातु पुलिस ने चलाया संघन जांच अभियान

Latehar : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देशन में मादक पदार्थों (गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों ) के अवैध कारोबार, तस्करी, खरीद-बिक्री एवं वितरण पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से बारियातु पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में विशेष महाभियान चलाया जा रहा है।
इस महाभियान के तहत प्रभारी थाना प्रभारी अनुप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुख्यालय क्षेत्र के सभी पान घूमटी, किराना दुकान, खैनी दुकान, पूजा स्टोर एवं छोटे बड़े होटलो पर सघन छापेमारी एवं जांच अभियान संचालित किया गया।
मौके पर प्रभारी थाना प्रभारी अनुप कुमार ने दुकान संचालको को चेतावनी देते हुए कहा कि नशा संबंधी किसी भी मादक पदार्थ की खरीद बिक्री करने वाले के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी .इस संबंध में आगे उन्होने बताया कि नशीले पदार्थों की आपूर्ति के स्रोत,भंडारण एवं वितरण से जुड़े संभावित ठिकानों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि नशे के अवैध कारोबार की पूरी श्रृंखला को ध्वस्त किया जा सके। पुलिस का उद्देश्य केवल नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना, समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करना भी है।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें तथा इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में प्रशासन का सहयोग करें। इस अभियान में प्रभारी थाना प्रभारी अनुप कुमार, एसआई जितेंद्र कुमार, छोटू पंडा, लिलावती कुमारी सहित थाना के कई पदाधिकारी और जवान शामिल थे।




