टिओपी 3 प्रभारी के रूप में मंटू कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण

Palamu : शहर टिओपी 3 थाना को नया थाना प्रभारी मिल गया है।मंटू कुमार सिंह ने टिओपी 3 थाना में औपचारिक रूप से प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वे हरिहरगंज पथरा थाना में ओपी प्रभारी के रूप में कार्यरत थे।।जहां उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और सक्रियता के साथ किया। उनके टिओपी 3 प्रभारी बनने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रभार ग्रहण करने के बाद मंटू कुमार सिंह ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा तथा पुलिस-जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर टिओपी 3 में तैनात पुलिसकर्मियों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!