खुद बीमार है गढ़वा के बंशीधर नगर का अनुमंडलीय अस्पताल, गरीब मरीज परेशान

Gadhwa : गढ़वा के अनुमंडल अस्पताल बंशीधर नगर में बदहाल व्यवस्था का खामियाजा गरीब मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल में स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की तैनाती होने के बावजूद संसाधनों की कमी के कारण लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

स्थिति यह है कि छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी मरीजों को रांची और बनारस का रुख करना पड़ रहा है। यूं कहें तो अस्पताल की व्यवस्था खुद ही “बीमार” हो चुकी है और उसे सुधार की सख्त जरूरत है।

जानकारी के अनुसार अस्पताल में पिछले वर्ष सर्जन,गायनोकोलॉजिस्ट और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई थी। नियुक्ति के छह माह से लेकर लगभग एक वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। इसके कारण विशेषज्ञ चिकित्सक केवल ओपीडी सेवा देकर लौट जा रहे हैं।सरकार का उद्देश्य था कि लोगों को उनके नजदीकी अस्पताल में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से यह उद्देश्य अधूरा रह गया है।

चिकित्सकों द्वारा आवश्यक उपकरणों और संसाधनों की सूची भी अस्पताल प्रबंधन को सौंपी जा चुकी है, परंतु कई महीनों बाद भी इस पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।अस्पताल में ब्लड बैंक, ब्लड जांच, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे और रेडियोलॉजिस्ट जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इसके चलते इलाज की प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

डॉक्टरों की मौजूदगी के बावजूद मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है।
संसाधनों की कमी से चिकित्सकों में भी निराशा का माहौल है और कुछ विशेषज्ञ अब अन्य विकल्पों की तलाश में जुट गए हैं।

अस्पताल उपाधीक्षक सुचित्रा कुमारी ने क्या कहा ?

इस संबंध में अस्पताल की डीएस डॉ. सुचित्रा कुमारी ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दी गई सूची के आधार पर आधे से अधिक उपकरणों की खरीद की जा चुकी है। शेष संसाधन भी जल्द उपलब्ध करा दिए जाएंगे, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

एसडीओ ने कहा : जांच कर होगी कार्रवाई

अनुमंडल अस्पताल में अव्यवस्था के सवाल पर एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!