पलामू में हर्षोल्लास के साथ मना ईद-उल-फितर, लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर दी ईद की बधाई

Palamu : पलामू इस्लाम धर्मावलंबियों ने माहे रमजान में महीने भर रोजा रखकर परवर दिगार की इबादत में डूबे रहे।इस्लाम धर्मावलंबियों ने शनिवार को उल्लास के साथ ईद मनाया। ईद उल फितर के उपलक्ष्य में शनिवार की सुबह में अकीदतमंदों ने निकटवर्ती मस्जिद, ईदगाह में विशेष नमाज अदा दिया और अल्लाह से सबकी खुशी के लिए दुआ मांगी। शहर से लेकर गांव तक नमाज के बाद सभी अकीदतमंद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया। पूर्वजों की कब्र पर जाकर भी उन्हे याद भी किया। इसके बाद घर लौटकर मिठाई, लजीज व्यंजन आदि खाकर व खिलाकर खुशियों को बांटा।शनिवार की सुबह में स्नान व नया कपड़ा एवं टोपी पहन कर तथा इत्र लगाकर बच्चे-बुढ़े जवान सभी खुशी से नमाज अदा करने पहुंचे। सभी मस्जिदों व ईदगाह में विशेष नमाज अदा करने के लिए पूर्व से ही अलग-अलग समय निर्धारित किया गया था। नमाज से पहले तकरीर पेश करते हुए इमाम ने ईद उल फितर के महत्व पर प्रकाश डाला।पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के छह मुहान स्थित जामा मस्जिद में पेश इमाम मुफ्ती मोहम्मद शाहनवाज कासमी ने नमाज अदा कराया। तकरीर के दौरान पेश इमाम ने कहा कि पवित्र रमजान माह के दौरान जो रोजा रखते हैं, इसके एवज में अल्लाह ने खुशी मनाने के लिए ईद उल फितर, तोहफा के रूप में दिया है। ईद खुशी का त्यौहार है इसे आपस में मिलजुलकर मनाने की जरूरत है। समाज में जो गरीब हैं उनके लिए जकात एवं फितरा के माध्यम से मदद करनी चाहिए ताकि वे लोग भी ईद खुशी से मना सके।मेदिनीनगर में जामा मस्जिद के अलावा, बाजार स्थित छोटी मस्जिद, पहाड़ी मुहल्ला स्थित नूरी मस्जिद, कुंड मुहल्ला स्थित मिल्लत मस्जिद, मुस्लिमनगर स्थित मदीना मस्जिद, अहले हदीस मस्जिद, मोहम्मदिया मस्जिद, नावा टोली स्थित मस्जिद, शाहपुर स्थित तैबा मस्जिद व जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई। सामाजिक कार्यकता शन्नू सिद्दीकी जिशान खान, मो. नसीम,इरफान खान, शारिक इरशाद उर्फ गुड्डू,मोहम्मद इसराइल आदि विशेष नमाज के दौरान सक्रिय रहे।

हुसैनाबाद के ईदगाह में नमाज के लिए जुटे बड़ी संख्या में अकीदतमंद

मेदिनीनगर।हुसैनाबाद के दातानगर स्थित ईदगाह के मैदान में काफी संख्या में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज पढ़ी। तालाब मस्जिद, इस्लामगंज मदरसा, नूरी मस्जिद आदि समेत कई मस्जिदों में आयोजित नमाज में काफी संख्या में नमाजियों ने शिरकत की। ईद के नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। एसडीओ गौरांग महतो, एसडीपीओ एस मो. याकूब, सीओ पंकज कुमार, थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी आदि सक्रिय रहे। एजाज़ हुसैन, ग्यासुद्दीन सिद्दीकी, डॉ. एजाज आलम, अशोक यादव, मुन्ना कुमार देव, राज अली, नेहाल असगर, सुदेश्वर राम, शिवशंकर यादव, जमील अहमद, सुहैल आलम, रहमान राईन, इम्तेयाज खान, अमीन खान, इम्तेयाज आलम आदि विशेष नमाज के दौरान सक्रिय रहे। हुसैनाबाद शहर के इस्लामगंज, रमजान नगर, लम्बी गली, चिकटोली, किला रोड,सैयद टोली, मिर्जापुर, मोहम्मदाबाद और देवरी, सूबेदार बीघा, ऊपरी, झरगड़ा, मांडर, बेनी, बाजारी बुधुआ आदि में ईद उल्लास के साथ मनाया गया।

हरिहरगंज एवं पिपरा में भी सौहार्द से मनाया गया ईद

मेदिनीनगर।बिहार सीमावर्ती हरिहरगंज एवं पिपरा प्रखंड में भी उत्साह एवं सौहार्द के साथ ईद मनाया गया। हरिहरगंज शहर के अररुआ खुर्द जामा मस्जिद, बंजारी, अंसारी बिगहा, बेलोदर के मस्जिद और पिपरा प्रखंड के सरैया मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा किया। नमाज के बाद एक-दूसरे से गले लगकर ईद की मुबारकबाद भी दिया। हरिहरगंज राजद प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र यादव,‌ अशोक यादव, राजकुमार पासवान, इरफान शाहिद, अतहर हुसैन जबकि पिपरा में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजन सिंह उर्फ भोलू ने ईद पर्व पर मुस्लिम समाज के लोगों से मिलकर बधाई दिया है। सीओ मनीष सिन्हा, पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज के थाना प्रभारी चंदन कुमार आदि विधि-व्यवस्था को लेकर तत्पर रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!