एसपी के निर्देश पर टीओपी 3 प्रभारी ने अवैध महुआ शराब और जावा महुआ को किया विनष्ट
Palamu : पलामू एसपी के निर्देश पर टीओपी 3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह ने अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चला कर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब और जावा महुआ को विनष्ट करने का काम किया है। इस संबंध में टीओपी 3 प्रभारी मिंटू सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि हाउसिंग कॉलोनी सत्संग मंदिर बैरिया इत्यादि जगहों पर अवैध महुआ शराब बनाकर बेचने का काम किया जा रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने इन सभी क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया।छापामारी अभियान के दौरान उन्होंने टाइगर मोबाइल के जवानों के सहयोग से करीब 200 जावा महुआ तथा 40 लीटर निर्मित शराब तथा शराब बनाने का यंत्र को विनष्ट किया।
प्रभारी मंटू कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी हालत में अपने क्षेत्र में अवैध धंधे को पनपने नहीं देंगे।अगर लोग अवैध धंधा करते पकड़े जाते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में अवैध धंधा करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा।



