इंसास राइफल की सफाई कर रहा था जवान, अचानक चली गोली और हो गई मौत

Chaibasa : जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात जिला पुलिस के जवान अजय किशोर खाका की अपनी ही सर्विस राइफल की गोली चलने के कारण मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को जवान अजय किशोर खाका टोंटो थाना अंतर्गत पालीसाई स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात थे, घटना के समय वे अपनी इंसास राइफल की सफाई कर रहे थे।

इसी दौरान राइफल से अचानक गोली चल गई, जो उन्हें जा लगी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई, शहीद जवान अजय किशोर खाका मूल रूप से गुमला जिले के रायडीह क्षेत्र के रहने वाले थे।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!