रामनवमी को लेकर पुलिस का पैदल फ्लैग मार्च निकला

अफवाहों पर ध्यान न देने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की गई

Palamu : पलामू एसपी के निर्देश पर रामनवमी त्योहार को लेकर सदर एसडीओ सुलोचना मीणा, डीएसपी राजीव रंजन और शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र सहित विभिन्न मुहल्ले में पैदल फ्लैग मार्च निकला गया। फ्लैग मार्च के दौरान उन्होंने दुकानदारों व आस पास मौजूद लोगों से कहा कि आप लोग अनावश्यक रूप से भीड़ ना लगाये।यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति या किसी घटना की जानकारी मिलता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे।कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की अभद्रता कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करता है तो वह गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें।

चौक चौराहे पर सड़क के किनारे खड़े वाहनों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति के कारण आवागमन बाधित होता है,तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। वही मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने कहा कि पर्व के दौरान असामाजिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी।फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में विश्वास कायम करना है।

पुलिस प्रशासन ने आमजनो से अपील की है कि वे सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। साथ ही, किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है।

मौके पर ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे, टिओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान, टिओपी 3 प्रभारी मंटू सिंह, टाइगर मोबाइल के जवान राकेश सिंह रोहित कुमार,अनिल पासवान सहित सैकड़ो की संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!