बस स्टैंड के बाहर सवारी उठाने-उतारने पर रोक,नियम को तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

लातेहार: उपायुक्त लातेहार के निर्देश के आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार की अध्यक्षता में लातेहार से होकर गुजरने वाले सभी बस मालिकों एवं एजेंटों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी बस मालिकों एवं एजेंटों को निर्देश दिया गया कि बसों को केवल निर्धारित बस स्टैंड में ही खड़ा करें तथा वहीं से सवारियों को चढ़ाएं-उतारें। सर्किट हाउस लातेहार से बस स्टैंड धर्मपुर के बीच तथा चटनाही चौक से सदर थाना तक कहीं भी वाहन रोककर सवारी चढ़ाने-उतारने पर सख्त रोक लगाने का निर्देश दिया गया।इसके अलावा बस मालिकों को बस की निर्धारित सीट क्षमता के अनुरूप ही यात्रियों को ले जाने, अधिक सवारी नहीं बैठाने तथा लातेहार जिले के यात्रियों के लिए सीट आरक्षित रखने का भी निर्देश दिया गया।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों की अवहेलना करने वाले बस मालिकों के विरुद्ध सख्ती के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।बैठक में सड़क सुरक्षा प्रबंधक, जिला परिवहन कार्यालय के प्रधान लिपिक सहित कई बस मालिक एवं एजेंट उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!