पलामू जिला रिंग एसोसिएशन ने किया हड़ताल का ऐलान, प्रभावित होगा बोरवेल का कार्य

Palamu : रिग एसोसिएशन पलामू के द्वारा निमिया में एक बैठक का आयोजन कर बढ़ते मूल्यों के खिलाफ हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में रिग एसोसिएशन के प्रमुख मसरूर आलम और मगहसचिव अजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बोरिंग गाड़ी के सभी संचालक मौजूद थे।

वहीं मौके पर उपस्थित एसोसिएशन के प्रमुख मसरूर आलम ने कहा की बोरवेल्स पार्ट्स में बेतहाशा वृद्धि के कारण बोरवेल मालिकों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।बोरवेल्स पार्ट्स पुराने दर से लगभग तीन गुना दर पर खरीदी की जा रही है।बोरवेल कार्य में उपयोग होने वाले केसिंग पाइप एवं इंजन मिल कंप्रेसर मिल एवं सभी पार्ट्स में भी बेतहाशा वृद्धि हो गई है।जिस कारण पुराने दर मैं काम करना अब संभव नहीं हो पा रहा है।

इसी उद्देश्य से आज की बैठक रखी गई है जिसमें सभी बोरिंग वाहन संचालकों से विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है की जब तक बोर कार्य में उचित मूल्य की वृद्धि नहीं हो पाएगी तब तक रिग एसोसिएशन पलामू प्रमंडल के द्वारा बोरवेल कार्य स्थगित रहेगी।वहीं मौके पर उपस्थित संगठन के सचिव अजय कुमार सिन्हा ने कहा की अचानक हुई दर वृद्धि से बोरवेल कार्य पे संकट आ गई है।

इस व्यवसाय से बोरवेल मलिक के साथ-साथ आसपास के गांव से आए हुए मजदूरों को भी इस कार्य से रोजी-रोटी चलती है अगर रेट वृद्धि नहीं हुई और कार्य पर प्रभाव पड़ा तो इन लोगों के भी रोजगार पर संकट आ जायेगी इन सभी परिस्थिति को देखते हुवे मूल्य वृद्धि अत्यंत आवश्यक है।

मौके पर संतोष गुप्ता,बिपिन सिंह,पिंटू सिंह,नवल किशोर राय,वीरेंद्र गुप्ता,दिनेश गुप्ता, अंतू साव,आशीष कुमार सिंह,चंदन ठाकुर,आर वंकटेश, जगन जगदेव,बिक्की चंद्रवंशी सहित दर्जनों बोरिंग संचालक मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!