उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ चैती छठ महापर्व

लातेहार: जिले भर में बुधवार को सुबह उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय चैती छठ महापर्व संपन्न हो गया।हेरहंज प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी अर्घ्य अर्पित कर आस्था के इस महापर्व में सहभागिता निभाई व सुख समृद्धि की कामना की। वहीं लातेहार शहर के औरंगा नदी छठ घाट सहित विभिन्न घाटों पर अहले सुबह ही व्रती पहुंच गए थे, जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।अर्घ्य के उपरांत व्रतियों ने पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की तथा प्रसाद का वितरण किया।इधर, विभिन्न छठ घाटों पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। साथ ही पूजा समितियों द्वारा व्रतियों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!