ग्रासिम इंडस्ट्रीज के वैल्यू डे पर हुआ रेहला में कई कार्यक्रम

Palamu : रेहला के ग्रासिम इंडस्ट्रीज परिसर में समूह के वैल्यू डे के मौके पर कई कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि अगर आदित्य विरला समूह देश के इंडस्ट्री क्षेत्र में एक मुकाम स्थापित किया है तो उसके पीछे ग्रुप द्वारा तय किए गए वैल्यूज के काफी योगदान है।
उन्होंने कहा कि आदित्य विरला समूह अपने तय किए गए पांच मूल्यों को हर हाल में निभाता है और यही सफलता का मूल मंत्र भी है। इस अवसर पर यूनिट हेड व वरीय अधिकारियों द्वारा अपने पांच मूल्यों का प्रदर्शन किया गया। यूनिट के महिला अधिकारी व नए योगदान देने वाले कर्मियों ने मिलकर केक भी काटा।

मासूम आर्ट ग्रुप ने किया नाटक
इस अवसर पर मासूम आर्ट ग्रुप द्वारा पांच का साथ नामक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। सैकत चटर्जी द्वारा लिखित व निर्देशित इस नाटक के माध्यम से आदित्य विरला समूह के पांच मूल्यों की जानकारी दी गई व यह बताया गया कि यूनिट को सफलता पूर्वक चलने के लिए इन मूल्यों का पालन कितना जरूरी है।

नाटक के कलाकारों में मुनमुन चक्रवर्ती, उज्ज्वल सिन्हा, अमर कुमार भांजा, कनक लता तिर्की, श्यामली घोष, राज प्रतीक पाल ने शानदार अभिनय कर दर्शकों को खूब हंसाया। इस अवसर पर ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मानव संसाधन प्रमुख पद्माकर लाल दास, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन निखिलेश झा, सुरक्षा प्रमुख विपिन दीक्षित, मानव संसाधन अधिकारी अभय द्विवेदी, लाइजन अधिकारी नितेश पांडेय आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रासिम सीएसआर अधिकारी अनिल गिरि का सराहनीय योगदान रहा।




